शिवपुरी - म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या. रन्नौद के संचालक मण्डल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सहकारी निरीक्षक पारथ दुबे को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तिथि 7 अक्टुबर, नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि 14 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 15 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 16 अक्टूबर, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 21 अक्टूबर, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 22 अक्टूबर, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 22 अक्टूबर तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
