जनसेवा अभियान को लेकर राजस्व अमला ग्रामीण अंचको में - Kolaras


कोलारस - जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन से और एसडीएम बृज विहारी के मार्गदर्शन में जन सेवा अभियान का कार्य गति से चल रहा है।
तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार, नायव तहसीलदार राजेन्द्र जाटव जनसेवा अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर सक्रिय बने हुए है।

शासन के निर्देश अनुसार इसका सभी को लाभ मिले। इसके लिए मीडिया और अन्य माध्यमों से जन जागृति लाई जा रही है। हलकों में काबिज सभी लालाजी घर घर जाकर अविवादित राजस्व मामलों के लिए कागज लेने में जुट गए है। अन्य तहसीलदारों ने जहाँ सुद्धिकरण अभियान में बाट लगाकर शासन के भारी गड़वडी की थी जिसमे कुछ कलाकार लालाजी और बाबू शामिल थे।

किंतु इस वार ऐसा होने की गुंजाइश नही है क्योंकि दोनों ही अधिकारी इस समय नए है और उनकी कार्यशैली शासन की योजनाओं को जनता तक देना है।

सबको लाभ मिल सके इस लिए अंतिम छोर के अंचको तक जाया जा रहा है। जिला कलेक्टर भी इस अभियान के लिए लगातार राजस्व विभाग को निर्देशित कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म