समाज के अंतिम छोर तक सुविधा मुहैया कराना भाजपा सरकार का लक्ष्य:सांसद डॉक्टर केपी यादव

संजीवनी क्लीनिक का किया भूमि पूजन

अशोक नगर - नेशनल हेल्थ मिशन केंद्र सरकार द्वारा अशोक नगर(शहरी) में स्वीकृत चार संजीवनी क्लीनिक में से तीन के निर्माण कार्य हेतु आज सांसद डॉक्टर के पी यादव द्वारा भूमि पूजन संपन्न किया गया। गौरतलब है कि अशोकनगर जिले में कुल सात संजीवनी क्लीनिक स्वीकृत हुए हैं। जिनमें चार अशोकनगर में तथा मुंगावली,चंदेरी,पिपरई में 1-1 संजीवनी क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।आज अशोकनगर के चिंता हरण मंदिर के पास एवं नए बस स्टैंड के पास संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्य हेतु नगर पालिका द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय सांसद डॉ के पी यादव तथा नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम छोर तक सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य लेकर कार्य करती है,इसी दिशा में जिला चिकित्सालय का भार कम करने हेतु संजीवनी क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। इस क्लीनिक में योग्य चिकित्सक व स्टाफ की नियुक्ति की जावेगी जो स्थानीय स्तर पर नागरिकों की सेवा करेंगे इससे नागरिकों को घर के नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रीना मनोज शर्मा,पार्षद आशुतोष देवलिया, डॉ जयमंडल सिंह यादव,विपिन शिवहरे,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म