डीएमई, मध्य प्रदेश की ओर से मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए नीट पीजी 2022 काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। इससे पहले 13 अक्तूबर को, चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर NEET PG 2022 MP राउंड-1 काउंसलिंग आवंटन परिणाम जारी किया था। आवंटित कॉलेज में ऑफलाइन रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज और मूल दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी ले जानी चाहिए।
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने MP NEET पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए दस्तावेज सत्यापन शुक्रवार, 14 अक्तूबर से शुरू कर दिया है। एमपी नीट पीजी राउंड -1 आवंटन परिणाम में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 अक्तूबर से 18 अक्तूबर, 2022 को शाम छह बजे तक के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना आवश्यक है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश नीट पीजी आवंटन सूची से संतुष्ट नहीं हैं, वे दूसरे दौर के लिए अपग्रेड कर सकते हैं या 20 अक्तूबर तक कॉलेज स्तर पर प्रवेश रद्द कर सकते हैं।