कोलारस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन रविवार की दोपहर - Kolaras


कोलारस - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कोलारस का विशाल पथ संचलन 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रामलीला मैदान चंदेरी की पोर से शुरू होकर सदर बाजार एप्रोच रोड बस स्टैंड ए बी रोड जगतपुर चौराहा होते हुए तन्नाटेदार हनुमान मंदिर मानीपुरा से वापस रामलीला मैदान पहुंचेगा जहां पर विशाल पथ संचलन का समापन होगा कोलारस में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य विशाल पथ संचलन 30 अक्टूबर रविवार को निकाला जा रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहा अंकुर गुप्ता ने समस्त राष्ट्रीय स्वयं संघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में आस्था रखने वाले समस्त युवाओं बुद्धिजीवियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कोलारस के पथ संचलन में आने की अपील की है विशाल भव्य पथ संचलन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं कोलारस नगर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाले पथ संचलन का जगह-जगह व्यापारियों गणमान्य नागरिकों नगर के लोगों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोशीला स्वागत भी किया जाएगा पूरे कोलारस नगर को बैनरो पोस्टरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म