राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाकर किया अभिलेखों में सुधार - Shivpuri

शिवपुरी - जिले में राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाकर अभिलेखों में शुद्धिकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक लगभग साढ़े 5 हजार नाबालिगी निरस्त करके अभिलेख में सुधार किया जा चुका है। अभिलेखों में सुधार का यह अभियान नवंबर माह तक चलेगा जिसमें नाबालिगी निरस्त, सहरिया खाते, बटवारा, फौती नामांतरण आदि किया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में पटवारी, राजस्व निरीक्षक द्वारा शिविर में बीवन का वाचन भी किया जा रहा है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा गत दिवस सभी राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रभावी रूप से शिविर का आयोजन होना चाहिए। जिसमें राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण होना चाहिए। प्रत्येक मंगलवार को बीट समाधान केंद्र में प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। उसी प्रकार शिविर में प्रकरण निराकृत किए जाएं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म