अशोक नगर - अक्षर पीठ के तत्वधान में देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में पंडित कैलाश पति के नेतृत्व में मंगल प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
प्रभात फेरी का शुभारंभ 4:45 पर पुराना बाजार स्थित राजराजेश्वर मंदिर से किया जाएगा। इस दौरान महिलाएं हाथों में दीपक लेकर भगवत संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी में शामिल होंगी।
प्रभात फेरी में सबसे आगे शंखनाद करते हुए पंडित कैलाशपति तथा अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे शंख झालर की धुन पर भगवत नाम का मंगल गान करते हुए ब्रह्म मुहूर्त की बेला में यह नजारा बहुत ही नयनाभिराम होगा।
इसके अलावा मंगल प्रभात फेरी के मार्ग में लोग पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे। साथ ही अपने घर के बाहर रंगोली तथा मुख्य द्वार पर दीप मालिका सजाएंगे। मंगल प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुराना बाजार स्थित हजारेश्वर मंदिर गढ़ी में संपन्न होगी। आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में प्रभात फेरी में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
Tags
Ashok Nagar