अयोध्या की दिखी झलक, प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

देश में केवल अशोक नगर में होता है आयोजन

अशोकनगर - देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में अशोकनगर की धार्मिक सांस्कृतिक संस्था अक्षरपीठ द्वारा पंडित कैलाश पति के नेतृत्व में प्रातः 4:45 बजे मंगल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।इस वर्ष आयोजन का 28 वा वर्ष था। गौरतलब है कि संपूर्ण देश में देवोत्थान एकादशी पर देवों के जागरण की परंपरा केवल अशोकनगर में ही है,जिसे सन 1995 में पंडित कैलाशपति द्वारा अशोकनगर में प्रारंभ किया गया। अशोक नगर स्थित श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर से मंगल प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः हजारेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई,जहां पर देव प्रबोधन मंत्रों द्वारा देवों का जागरण किया गया। मंगल प्रभात फेरी में सबसे आगे धर्म ध्वजा धारण किए शंखनाद करते हुए पंडित कैलाशपति चल रहे थे जिनके पीछे वाद्य यंत्रों से सुसज्जित युवा मंगल वादन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में माताओं ने दीपक कलश लेकर भाग लिया। प्रभात फेरी के मार्ग में श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं रंगोली बनाकर तथा दीप मालिका सजाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी में जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक तथा उज्जैन ग्वालियर भोपाल आदि स्थानों से पधारे हुए अतिथि भी सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म