शिवपुरी - जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत बामोरा डामरौन के रोजगार सहायक गुप्ता की सेवाएं समाप्त होने की कार्यवाही जिला कलेक्टर अक्षय कुमार द्वारा की गई है।
आदेश के अनुशार मामला प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी की राशि ना मिलने को लेकर सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत होने को लेकर कार्यवाही की गई है।
जिसमें शासकीय धन का दुरुपयोग, कूट रचना व कदाचार के मामले में पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बामोरा डामरौन के रोजगार सहायक कृष्णकांत गुप्ता पर कार्यवाही की गई है। शिकायत के आधार पर जांच उपरांत यह कार्यवाही की गई है शिकायत की जांच के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिया हैं।
Tags
shivpuri