चुनावी तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक देवेंद्र जैन की गोट रविवार को - Kolaras

कोलारस - कोलारस पूर्व विधायक देवेंद्र जैन पत्ते वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से टिकिट की दावेदारी को लेकर रविवार को कोलारस में दीपावली मिलन समारोह अन्नकूट उत्सव के नाम पर गोट का आयोजन कर रहे हैं जिसमें अपने समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकारगण गोट के कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद एकाएक पूर्व विधायक देवेंद्र जैन कोलारस से चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए हैं उसका सबसे बड़ा कारण आगामी विधानसभा चुनावो में एक वर्ष से कम का समय शेष बचा है जिसके चलते टिकिट को लेकर देवेंद्र जैन को उम्मीद है कि भाजपा के सर्वे में नाम आने पर उन्हे टिकिट मिल सकता है।

भाजपा से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकिट की आश में वर्तमान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के अलावा पूर्व विधायक महेंद्र यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन खैमारिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भाजपा नेता रामवीर यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी के बाद दीपावली मिलन समारोह के नाम पर गोट भोजन देकर पूर्व विधायक देवेंद्र जैन ने आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर दावा ठोक दिया है।

पूर्व विधायक देवेंद्र जैन इस बार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में गोट के सहारे दावा कर रहे हैं देखने वाली बात यह है कि पूर्व विधायक महेंद्र यादव के परिवार से दो बार विधानसभा के चुनाव देवेंद्र जैन हार चुके है और एक विधानसभा के चुनाव में महेंद्र यादव के पिता जी को कांटे के मुकावले में हरा चुके हैं इन सबके बाद भी देवेंद्र जैन एवं महेंद्र यादव के बीच तालमेल कहें या गठवंधन आगामी विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावों में टिकिट की टक्कर पूर्व विधायक देवेंद्र जैन एवं पूर्व विधायक महेंद्र यादव मिलकर टिकिट के लिए संयुक्त रूप से दिखाई देंगे उनके समर्थकों का कहना है कि भाजपा से विधानसभा चुनाव में देवेंद्र जैन एवं लोकसभा के चुनाव में पूर्व विधायक महेंद्र यादव पेश कर सकते हैं टिकिट की दावेदारी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म