मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

शिवजी व महाराणा प्रताप को बनाने वाली उनकी माँ थीं: डॉक्टर अनुराधा - केपी यादव


अशोक नगर में हुआ विश्व मांगल्य सभा द्वारा विशाल मातृ सम्मेलन

विश्व में मांगल्य सभा के लोक प्रतिनिधि परिवार सम्पर्क विभाग द्वारा अशोक नगर में मातृ सम्मेलन स्थानीय ऑर्चिड होटल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती भारती वीके सिंह,केंद्रीय मंत्री भागवत कराड़ की धर्मपत्नी श्रीमती अंजली भागवत कराड़, संगठन की अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख कंचन राय,गुजरात- राजस्थान एवं दिल्ली की क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा देशमुख,मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री पूजा पाठक,संगठन की उत्तर भारत की संयोजिका डॉ अनुराधा के पी यादव उपस्थित रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम में नागपुर से पधारे विशेष नृत्य दल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य  का प्रस्तुतीकरण किया गया।  तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। शक्ति गान की प्रस्तुति मुस्कान रघुवंशी द्वारा की गई। इसके बाद अतिथियों द्वारा संगठन के विषय पर प्रकाश डाला गया जिसमें सर्वप्रथम उत्तर भारत संयोजिका डॉ अनुराधा के पी यादव द्वारा कहा गया कि संगठन का उद्देश्य एक आदर्श मा की निर्मिती करना है। साथ ही उन्होंने संगठन किस तरह कार्य करता है व संगठन के चल रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात क्षेत्र सङ्गठन मंत्री पूजा पाठक द्वारा विश्वमांगल्य सभा का कार्य परिचय दिया गया। अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख कंचन राय ने लोकप्रतिनिधी परिवारों की भूमिका के विषय का प्रतिपादन किया तथा क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा देशमुख द्वारा लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग की योजना के बारे में सभी को बताया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्रीमती भारती की वीके सिंह एवं श्रीमती अंजलि भागवत कराड द्वारा विश्व मांगल्य सभा के कार्य मे सुगमता हेतु उपस्थित महिलाओं को मार्गदर्शन किया।दक्षिण भारत की सङ्गठन संयोजिका श्रीमती शुभांगी सुनील  मेंढे द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे महाराष्ट्र से पधारे नृत्य नाटिका दल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गयी।
जिसमें वीर शिवाजी,महारानी लक्ष्मी बाई एवं लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े किरदारों को प्रस्तुत किया गया।

गुना शिवपुरी लोकसभा सांसद डॉक्टर के पी यादव भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी सक्सेना सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय माताएं बहने उपस्थित रहे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment