मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

गुलाबी आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफिल, पति निक जोनस ने बांधे तारीफों के पुल



प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों और फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में वह रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनेत्री दुबई में अपना वीकएंड मनाने पहुंची थीं, जहां से उन्होंने खूब तस्वीरें साझा की थीं। अब अभिनेत्री एकबार फिर से अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें गुलाबी ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 



प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने दुबई के एक बड़े इवेंट शिरकत की। इस दौरान वह गहरे गुलाबी रंग के गाउन के साथ ही मैचिंग श्रग में नजर आईं। पिंक गाउन में एक्ट्रेस इतनी अच्छी लग रही थीं कि वह इवेंट में आकर्षण का केंद्र बन गईं। दरअसल वहां प्रियंका दुबई में एक ब्रांड के एंबेसडर के रूप में शामिल हुई थीं। 

दुबई में एक ज्वैलरी इवेंट का आयोजन किया गया था। इस खूबसूरत प्रोग्राम में प्रियंका ने गुलाबी रंग के गाउन के साथ एक अलग हेयरस्टाइल भी कैरी किया था, जिसमें वह काफी हसीन लग रही थीं। प्रियंका ने दुबई के इस शानदार इवेंट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया।

प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। लोगों को प्रियंका का लुक काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कमेंट करने वालों में उनके पति निक जोनास भी शामिल थे। उन्होंने प्रियंका की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उन्हें 'हॉटी' कह डाला। बता दें कि इन दिनों फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा मदरहुड को भी एंजॉय कर रही हैं। 


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment