शिवपुरी - शुक्रवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विशाल जनसभा का आयोजन रखा गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, कैबीनेट मंत्री सहित सांसद एवं विधायक उक्त कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहेंगें काफी लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री का शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आगमन हो रहा है प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से चुनावी मोड़ में आ चुकी है मुख्यमंत्री जी प्रदेश में जहां भी पहुंच रहे है लापरवाह एवं कमीशनखोर नौकरशाहो पर कार्यवाही कर रहे है शुक्रवार को शिवपुरी में भी क्या लापरवाह एवं कमीशनखोर नौकरशाहों पर कार्यवाही मुख्यमंत्री जी करेंगे मीड़िया से लेकर आम लोगो की निगाह टिकी हुई है सरकार से लेकर भाजपा से टिकिट की उम्मीदवारी पालने वाले सभी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचने एवं अपने आकाओं की शरण में ढोक लगाने में जुटे हुये है जिले में भाजपा के पास वर्तमान में 05 में से 03 विधायक है मुख्यमंत्री जी से लेकर भाजपा के प्रत्याशियों का भाग्य जोर मारेगा तभी 03 सीटे जिले में भाजपा जीत पायेंगी अन्यथा इनसे भी कम पर भाजपा जिले में पहुंचती हुई नजर आ रही है।
शुक्रवार को आयोजित जनसेवा अभियान के कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल साथ ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिये शुक्रवार की सुबह दिल्ली से रवाना होकर ग्वालियर, ग्वालियर से करीब 12 बजे शिवपुरी पोलो ग्राउड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दे कि यह शिलशिला यही धमता नजर नहीं आ रहा इनके साथ ही आयोजित जनसेवा अभियान के उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव एक दिवसीय प्रवास पर 16 दिसम्बर को शिवपुरी में आएगें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ.यादव दोपहर 11.50 बजे स्थानीय पोलो ग्राउंड में आयोजित जनसेवा अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसी के साथ उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री भी शामिल होंगे तथा कई विधायक भी रहेंगे मौजूद।