कोलारस , बदरवास सहित जिले में कई शेष रही पंचायतों में मतदान गुरूवार को, मतगणना 09 जनवरी को - Kolaras



देवेन्द्र शर्मा, रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस परगने के दोनो जनपद पंचायतों बदरवास एवं कोलारस में जिन पंचायतों में जिस आरक्षित समुदाय के लोग निवास नहीं करते थे ऐसी पंचायतों के साथ जिन पंचायतों में पंच पद के लिये किसी ने नामांकन नहीं किया ऐसे रिक्त पड़े पदो ंके लिये मतदान गुरूवार को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जायेगा।

कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोंकर, अटारा, मोहराई में सरपंच पद के लिये मतदान होना है जबकि पंच पद के लिये गढ़, डहरवारा में मतदान होना है जबकि बदरवास जनपद पंचायत में सुमैला में सरपंच पद के लिये तथा कई अन्य पंचायतों में पंच पद के लिये भी मतदान होना है।

सरपंच पद के लिये मतदान गुरूवार को दोपहर 03 बजे संपन्न होगा जबकि मतों की गणना 09 जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में संपन्न होगी जबकि पंच पद के लिये मतों की गणना मतदान के उपरांत जिस स्थान पर मत डाले गये है उसी स्थान पर मतों की गणना संपन्न होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म