सांसद डॉक्टर के पी यादव अशोक नगर विधानसभा के 3 दिवसीय प्रवास पर - Ashok Nagar



सांसद शक्ति केंद्र संपर्क यात्रा 5,6,7 जनवरी को अशोक नगर विधानसभा मे

शिवपुरी- गुना- अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद शक्ति केंद्र संवाद यात्रा के चलते 3 दिन के अशोक नगर विधानसभा दौरे पर रहेंगे,जिसमें वह शक्ति केंद्र स्तर पर जाकर बूथ कार्यकर्ता व सामान्य नागरिकों से भेंट करेंगे. उसी तारतम्य में 5 जनवरी को सांसद डॉक्टर के पी यादव ग्राम बरखेड़ा जागीर से यात्रा प्रारंभ करते हुए भादोन,खजुरिया कला, कूड़ई, महू आलमपुर,राजपुर, कचनार पहुंचेंगे जहां कचनार में रात्रि विश्राम करेंगे,इसके बाद 6 जनवरी को प्रातः 10:00 कचनार से यात्रा आरंभ करते हुए ग्राम अखाईटप्पा,गोरा,मसीदपुर, सोनेरा,बाजीदपुर,सोवत पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह भोज कर ग्राम काकाखेड़ी, जलालपुर,ककराई, झीला कैथाई, कुंदौरा,खेजरा,पीलीघटा,सेजी होते हुए शाढोरा में रात्रि विश्राम करेंगे,7 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे शाढोरा से प्रस्थान कर रातीखेड़ा,दियाधरी,बगुल्या,परवई,सिरसी नई,मूडरा,बरखेड़ा नई, काकड़ा,वीसोर,म्यापुर, खाई खेड़ा,चिरौली होते हुए वापस अशोकनगर प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म