सांसद शक्ति केंद्र संवाद यात्रा का हुआ शुभारम्भ
शिवपुरी-गुना-अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने आज अशोक नगर स्थित श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुए सांसद शक्ति केंद्र संवाद यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया,उसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अशोक नगर विधानसभा की सुशीला बाई धर्मशाला,अग्रवाल पैलेस,मधुबन गार्डन पर आयोजित शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता व नागरिकों के साथ बैठक कर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं जो विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं,हमारी पार्टी में व्यक्तिवाद को कोई स्थान नहीं है हमारी पार्टी राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है। भाजपा सरकार समाज के हर तबके के लिए न केवल योजना बनाती है बल्कि पारदर्शिता पूर्ण योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन भी करती है। इसके लिए हम सभी संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्तर दायित्व बनता है कि सरकार की योजनाएं जरूरतमंद तक आवश्यक रूप से पहुंचे। जिससे कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में समानता आये।
इस अवसर पर सांसद श्री यादव ने शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भेंट करना, शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन तक करना है। उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता हमारे अति महत्वपूर्ण कार्यकर्ता होते हैं,जो अथक परिश्रम कर पार्टी के प्रत्याशी को विजय प्रदान कराते हैं। भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान होते हैं पार्टी जिस को जो उत्तरदायित्व देती है वह कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ उत्तर दायित्व को निभाता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयकुमार सिंह,पूर्व विधायक लड्डू राम कोरी,जिला महामंत्री द्वय नंदलाल यादव,मुकेश कलावत,मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी,सांसद प्रतिनिधि तीर्थनारायण शर्मा,अनिल रघुवंशी,अशोक जैन पाटनी,रोहित पंडा,पार्षद प्रतिनिधि योगेश खैरा,मनीष धुरेंटे, पार्षद डॉ. जय मंडल यादव,आशुतोष देवलिया,पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र रघुवंशी, मोनू रघुवंशी समस्त बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलओ उपस्थित रहे।
सांसद डॉक्टर के पी यादव ने की श्रद्धांजलि व्यक्त
सांसद डॉ केपी यादव ने आज अशोकनगर में स्थित सुभाषगंज जैन मंदिर में श्रध्देय मुनि सुज्ञेय सागर जी महाराज के समाधि मरण होने पर श्रद्धा- सुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर सांसद श्री यादव ने कहा कि मुनिश्री जी के मंशानुरूप हम सब सम्मेद शिखर जी के मुद्दे पर जैन समाज के साथ हैं।
