मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

मध्यप्रदेश से ठंड एकदम गायब, दिन का पारा 37.5 तो रात का पारा 18 डिग्री तक पहुंचा - MP


मध्यप्रदेश से ठंड एकदम गायब हो गई लगता है। तापमान बढ़ रहा है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड भी कम होने लगी है। हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे गर्म रात सागर की रही। सागर में 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। फरवरी के शेष दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।


प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पश्चिमी मप्र में रात का तापमान कहीं-कहीं मामूली रूप से गिरा है। जबकि पूर्वी मप्र में रात का पारा लगभग स्थिर बना रहा। दिन के तापमान में भी खास परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 8.4, मलाजखंड में 10.8, उज्जैन में 11, रायसेन में 11.2, रीवा में 12, छिंदवाड़ा में 12.1, बैतूल में 12.2, उमरिया में 12.5, मंडला में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं सबसे गर्म रात सागर की रही। सागर में 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

धूप में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा का रुख दक्षिणी होने से तापमान बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम भी एक्टिव नहीं है। धूप में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में ईरान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर में वर्षा होने की संभावना है, लेकिन इस मौसम प्रणाली का मध्य प्रदेश के मौसम पर प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। आगे आने वाले दिनों में गर्मी बनी रहेगी। तापमान में भी मामूली बढ़त जारी रह सकती है।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment