कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत के सेवानिवृत बाबू प्रह्लाद नरवरिया जोकि कोलारस के पास गांधी पेट्रोल पम्प पर बाईक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे तथी सामने से आ रही कार ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी जिससे नरवरिया बाबूजी गम्भीर रूप से घायल हो गये उनके परिजन उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया मिलनसार, वेदाग छवि के धनी नरवरिया बाबू कोलारस जनपद पंचायत में वर्षो पदस्थ रहे किन्तु ऐसी संस्था में वेदाग नौकरी करना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धी रही ऐसे व्यक्ति के चले जाने से जनपद पंचायत के साथ-साथ कर्मचारी संगठन एवं मीड़िया के लोगो ने ईश्वर से मृत शरीर की अमर आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गया बाइक सवार रिटायर्ड कर्मचारी को कार ने मोड़ पर टक्कर मार दी जिससे कर्मचारी घायल हो गये जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शिवपुरी जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने रिटायर्ड कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया बता दे कि मृतक कोलारस जनपद पंचायत का रिटायर्ड कर्मचारी था शिवपुरी अस्पताल चैकी पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार कोलारस जनपद से रिटायर्ड कर्मचारी प्रह्लाद सिंह नरवरिया उम्र करीब 64 साल कोलारस से बाइक पर सबार होकर गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे इसी दौरान फोरलेन हाईवे की क्रॉसिंग से पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते समय सामने से आ रही एक कार एमपी04सीजेड9355 के चालक ने रिटायर्ड कर्मचारी नरवरिया की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रह्लाद नरवरिया गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें तत्काल ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी जहां डाॅक्टरों ने नरवरिया को मृत घोषित कर दिया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में -
गोपाल शर्मा, अवलाख सिंह, कपूर बाबू, राकेश चैवे, अवधेश खैमरिया, गोपाल श्रोत्रिय, विमल शर्मा, राजू पाण्डेय, हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, मोनू चतुर्वेदी, जयकुमार झा, अशोक चैवे, सुशील काले, राहुल शर्मा, दीपक वत्स, मोनू प्रधान, अनंत सिंह जाट, मनोज शिवहरे, धीरेन्द्र शिवहरे, शाकिर खान, रोहित वैष्णव, संजू शर्मा, इमरान खान, आशुतोष पाठक, सूर्य प्रकाश गौड़, आनंद मिश्रा, रामेश्वर भार्गव, विपिन खैमरिया, गोलू गुढ़ा वाले, राजेश भार्गव, अनिल भार्गव, राम सडैया, देवेन्द्र शर्मा, संग्राम गोस्वामी, देवी शरण भार्गव, नीरज भार्गव, भरत भार्गव, राजू भार्गव, प्रदीप गौड़, मनीष गौड़, दिलीप शर्मा, मुकेश शर्मा, अरूण भार्गव, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, रामनिवास शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, रिंकू शर्मा, शुभम मिश्रा, चेतन शर्मा, कल्लू खैमरिया, आकाश खैमारिया, राजेश त्यागी, सुरेन्द्र लोधी, वीरेन्द्र लोधी, अरविन्द लोधी आदि अनेक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की।
0 comments:
Post a Comment