मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दलों में पत्ते वालों ने पेश की टिकिट की दावेदारी, भाजपा में थोड़ा पीछे, कांग्रेस में मजबूत - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधानसभा सीट की हम बात करे तो यहां मुख्य मुकाबला भाजपा एवं कांग्रेस के बीच नजर आ रहा है जहां भाजपा में टिकिट के लिये लम्बी लाईन नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में मूल कार्यकर्ताओं से ज्यादा भाजपा के लोग टिकिट की रेस में नजर आ रहे है जहां हम कोलारस विधानसभा में दोनो ही दलों की स्थिति पर नजर डाले तो भाजपा में जहां सबसे ज्यादा गुटवाजी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस टूटने के बाद कमजोर दिखाई दे रही है भाजपा की गुटवाजी एवं कांग्रेस में टूटने के बाद दोनो की दलों की स्थिति पर हम नजर डाले तो कोलारस विधानसभा में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कड़ा मुकावला देखने को मिल सकता है और जिस दल का प्रत्याशी लोकप्रिय होगा सम्भवता करैरा की तरह जीत भी उसी की हो सकती है। 

कोलारस विधानसभा की हम बात करे तो पत्ते वाले ब्रदर्श पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन भाजपा से टिकिट की मांग कर रहे है किन्तु भाजपा के आला नेताओं की माने तो उनका नाम भाजपा में वीरेन्द्र रघुवंशी एवं महेन्द्र यादव के बाद तीसरे नम्बर पर आला नेता सर्वे के आधार पर मानकर चल रहे है वहीं  पत्ते वाले ब्रदर्श के अनुज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन उर्फ गोटू की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कांग्रेस से टिकिट मांगने वालों की सूची में वर्तमान स्थिति में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं धन बल के नाते कांग्रेस में शिखर पर दिखाई दे रहा है। 

सत्ताधारी दल भाजपा की हम पहले बात कर लेते है तो भाजपा में एक दर्जन से भी अधिक उम्मीदवार दिखाई दे रहे है जिसमें सबसे पहले नाम आता है वर्तमान विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का उनके बाद दूसरे नम्बर पर पूर्व विधायक एवं सिंधिया समर्थक महेन्द्र यादव का नाम दिखाई देता है तीसरे नम्बर पर पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन पत्ते वालों का नाम आता है जबकि चौथे नम्बर पर संगठन से जुटे भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन खैमरिया का नाम दिखाई देता है पांचवे नम्बर पर सिंधिया समर्थक हरवीर सिंह रघुवंशी तो छटवे नम्बर पर भाजपा नेता रविन्द्र शिवहरे, सातवे नम्बर पर भाजपा नेता यशपाल सिंह रावत पड़ोरा वाले, आठवे नम्बर पर रामस्वरूप रिझारी, नवे नम्बर पर रामजीलाल धाकड़, दसवे नम्बर पर रामवीर सिंह यादव का नाम दिखाई देता है ग्यारवे नम्बर पर बदरवास भाजपा नेता कल्याण सिंह यादव तो बारहवे नम्बर पर सांसद समर्थक अवतार सिंह यादव का नाम दिखाई देता है। 

कोलारस विधानसभा में कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस कोलारस विधानसभा में भले ही टूटने के बाद कमजोर दिखाई दे रही हो किन्तु प्रत्याशी के समाजिक बोट बैंक, कांग्रेस की एक जुटता, भाजपा से असंतुष्टों का सहयोग यदि कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा के आगामी चुनावों में मिलता है तो कांग्रेस प्रत्याशी कोलारस विधानसभा में करैरा की तरह मजबूत प्रत्याशी हो सकता है  कांग्रेस मूल कार्यकर्ता के रूप में राजकुमार यादव दीघोद वाले, आजाद वर्मा, मोहन अग्रवाल, अशोक शर्मा के नाम अभी तक चर्चाओं में बने हुये थे किन्तु पत्ते वाले परिवार के सदस्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन उर्फ गोटू के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात के बाद उनकी सक्रियता ने उनका नाम कांग्रेस से टिकिट मांगने वालों में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है कांग्रेस में भाजपा के कई यादव वीरों सहित अन्य आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेेस आला कमान से टिकिट की मांग पर मुलाकात कर चुके है। 


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment