मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

हर स्त्री को महिलाओं के खास अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए- अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश - Shivpuri


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में बेहतर बदलाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स  को बढ़ावा देने के लिए सीड किट्स वितरित की


शिवपुरी - हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अर्चना सिंह ने अपने मुख्य आतिथ्य उदबोदन में कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं जो राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। दुनिया के तमाम देशों में महिलाओं को समान अधिकार, उन्नति के समान अवसर और हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और सुरक्षित वातावरण देने के लिए भारतीय संविधान में महिलाओं को कुछ अधिकार दिए गए हैं। जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि महिलाओंको समान वेतन का अधिकार, मातृत्व संबंधी लाभ का अधिकार, नाम और पहचान गोपनीय रखने का अधिकार, मुफ्त कानूनी मदद का अधिकार एवं रात में गिरफ्तारी से बचने का अधिकार की जानकारी होना चाहिए।


कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं ब्रिटानिया न्युट्रीशन फाउण्डेशन द्वारा संयुक्त रुप से 100 महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम फतेहपुर प्राईमरी स्कूल के केम्पस में आयोजित किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित एक सैकड़ा से अधिक मातृ शक्ति को डॉ.शिवांगी अग्रवाल ने तनाव मुक्त जीवन जीना महिला का भी अधिकार है। इस पर विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास करते है। नारियो के इसी सम्मान का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। 


कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ.पवन जैन ने कहा कि आज के समय महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है। हालांकि महिलाओं से देश की तरक्की के लिए प्रत्येक क्षेत्र ने योगदान दिया है चाहे वह खेल का मैदान हो, कला का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र हो। 


डीपीओ देवेन्द्र सुन्दरियाल ने कहा कि लाड़ली बहना योजना म.प्र0 शासन की महत्वपूर्ण योजना है इसके बारे में अधिक से अधिक लोगो को बताए जिसमें कि जो लाड़ली बहना इसमें पात्र है उनको हर महिने 1000 रुपये सरकार प्रदान करेगी उन्होने महिलाओं को विस्तार से योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम को एसआरएलएम की परियोजना अधिकारी तृप्ति राय, विशिष्ट अतिथि डॉ.वीरेन्द्र चिड़ार, कृषि विज्ञान केन्द्र के विशिष्ट वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव ने भी संबोधित किया।  


कार्यक्रम में 100 महिलाओं को मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश अर्वना सिंह एवं अन्य सम्मानीय अतिथियों ने उपहार एवं  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मनोचिकित्सक विशेषज्ञ के साथ-साथ महिला किसान हरप्रीत कौर, महिला संरपंच ज्योति विलैया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समुदाय की सुपोषण सखी, न्यूट्रीशन चौम्पियन, आशा, एएनएम, महिला सरपंच, महिला किसान, महिला शिक्षक, महिला सफाई सहायक के साथ शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम, केबीके शिवपुरी की पूरी टीम, पर्यवेक्षक निवेदिता मिश्रा ने सहभागिता की। मंच का संचालन कर रही हेमलता चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रुप मंच को सुशोभित किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पौधा देकर उनका सम्मान किया।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment