इंडिया पीड़ितों का हो भुगतान, बंद सूची मिल की भूमि पर नवीन व्यापार हो संचालित, परशुराम जन्मोत्सव पर भी हो अवकाश की घोषणा
झांसी - कर्म योगी संस्था एवं अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने बताया की वह *उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री. बृजेश पाठक जी* से उनके लखनऊ आवास पर 10 अप्रैल 2023 को 3 सूत्रीय जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्ताव प्रेषित कर प्राप्त समय अनुसार 8:30 बजे वार्ता करेंगे।
जिसमें प्रमुख रूप से सहारा इंडिया के जमाकर्ता एवं कार्यकर्ताओं का शीघ्र भुगतान अथवा वैकल्पिक रूप में पूंजी के अनुपात में भूमि का आवंटन। बुंदेलखंड में बेरोजगार शिक्षित युवाओं का रोजगार हेतु अन्य राज्यों में पलायन रोकने हेतु यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 योजना के द्वारा बंद सूती मिल की भूमि पर प्रमुख व्यवसाई द्वारा नवीन व्यवसाय का संचालन।
करोड़ों ब्राह्मणों वर्ग के सम्मान हेतु अन्य वर्गों की तरह भगवान "परशुराम जयंती" पर भी सार्वजनिक अवकाश की हो घोषणा* आदि प्रमुख विषय पर डिप्टी सीएम से वार्ता करेंगे।
0 comments:
Post a Comment