मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार - Shivpuri


पं.कैलाश नारायण भार्गव, सतीष सड़ैया व सुरेश भार्गव बने महामंत्री 

शिवपुरी - देश हित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक सद्भावना के साथ समाज हित में शतत रूप से कार्य कर रही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने अपने संगठन को गति देने व सामाजिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्वेश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सभी का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. के.डी.सौनकिया राष्ट्रीय संयोजक सतानंद शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष नाथूराम थापक की सहमति से किया गया।

     अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव राजकुमार सड़ैया ने संयुक्त रूप से वताया कि सामाजिक क्रियाकलापों को गति देने उद्वेश्य से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। 

कार्यकारिणी में कैलाश नारायण भार्गव, सतीश सड़ैया व सुरेश कुमार भार्गव का मनोनयन जिला महामंत्री के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किया गया है। इनका पदीय कार्यकाल संगठन द्वारा निश्चित समयावधि के लिए होगा। श्री सड़ैया, कैलाश नारायण भार्गव व सुरेश कुमार भार्गव के महामंत्री बनने पर विप्र बंधुओं ने उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। तथा उक्त सभी पदाधिकारियों ने संगठन व विप्र बंधुओं को आश्वस्त किया है कि वे सदैव देश हित को सर्वोपरि रखते हुए समाज हित में पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। सभी के मनोनयन पर विप्र बंधुओं न बधाईयां प्रेषित की है। बधाईयां व शुभकामनाए देने वालों में महासचिव राजकुमार सड़ैया, शहर अध्यक्ष डाॅ.बी.के.शर्मा, कैलाश दुवे, जिला उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा, राकेश विरथरे, सचिव महेन्द्र गौड़, संतोष शर्मा, कैलाश मुदगल, बिग्रेडियर संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, गोविन्द विरथरे, चतुर्भज शर्मा, पवन अवस्थी, विपिन पचौरी, महावीर मुदगल, संजय पाराशर, अजय कुमार त्रिपाठी सुरेन्द्र पाठक, राजेन्द्र पाण्डेय, सियाराम शर्मा, देवेन्द्र गौड़, वीरेन्द्र अवस्थी, यशवंत भार्गव आदि प्रमुख हैं। 
                                                     
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment