शिवपुरी - आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.जसराजपुर फीडर तथा 33/11 केव्ही होमगार्ड उपकेन्द्र के 11 केव्ही. झाँसी तिराहा, 11 केव्ही. इमामबाडा, 11 केव्ही.जवाहर कालोनी, 11 केव्ही. नीलघर चौराहा, 11 केव्ही. लुधावली, 11 केव्ही. इन्डस्ट्रियल एरिया गुना नाका, 11 केव्ही खेडापति कालोनी पर 27 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही.जसराजपुर फीडर के बंद रहने से 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही.भैसाना, झिरी, जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33/11 केव्ही होमगार्ड उपकेन्द्र के बंद रहने से 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक राघवेन्द्र नगर, झाँसी तिराहा, जवाहर कालोनी, इमामबाडा, अम्बेडकर कालोनी, पुरानी शिवपुरी, गोबिन्द नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कालोनी, नीलघर चौराहा, महल कालोनी, खेडापति कालोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्ण पुरम कालोनी, राजेश्वरी रोड, वर्मा कालोनी, लुधावली, गुरुद्वारा इत्यादि प्रभावित रहेंगे।
0 comments:
Post a Comment