बूथ विजय अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए सांसद डॉ केपी यादव
अशोकनगर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे भारत देश ने विश्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है,आज विश्व के लगभग सभी शक्तिशाली देश प्रधानमंत्री मोदी की ताकत का लोहा मानते हैं, जो छोटे-छोटे देश कभी भारत को आंख दिखाते थे आज उनकी हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ बुरी नजर से देख सकें, यह ताकत हमारे प्रधानमंत्री को किसने दी, आप सभी कार्यकर्ताओं ने,भाजपा के कार्यकर्ता की बदौलत ही पार्टी मजबूती के साथ देश का नेतृत्व कर रही है और विश्व में सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी होने का गौरव हासिल है। उक्त आशय के उद्गार रविवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर पठार पर नगर मंडल अशोकनगर द्वारा आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पूर्व विधायक लड्डू राम कोरी, जिला महामंत्री द्वय नंद लाल यादव, मुकेश कलावत, बूथ विजय संकल्प अभियान के जिला प्रभारी रविन्द्र लोधी,मंडल प्रभारी डॉ हरवीर सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी विधानसभा विस्तारक नीरज यादव, तीनों क्लस्टर के त्रिदेव, पंच परमेश्वर, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति, शक्ति केंद्र प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी, व्यवस्था प्रमुख उपस्थित रहे। सांसद श्री यादव ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश प्रगति के पथ पर लगातार बढ़ता जा रहा है,आज हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर है,चाहे कृषि का क्षेत्र हो अथवा विज्ञान का, आत्मरक्षा का क्षेत्र हो या उत्पादन का हर तरफ श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, और विश्व गुरु बनने की ओर है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों का हौसला बढ़ाए रखा और सबसे पहले महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए स्वदेशी टीका बनाकर इतिहास रचा और इसके परिणाम स्वरूप लोग कोरोना से सुरक्षित हुए,ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के लिए हमारे कार्यकर्ताओं की निष्ठा पूर्वक पार्टी के प्रति मेहनत एवं समर्पण की भावना सदैव बनी रहती है, जिसकी बदौलत पार्टी की सरकार देश प्रदेश में काबिज है।
0 comments:
Post a Comment