मंगलवार को भाजपा को कहा वाय-वाय, बुधवार को कांग्रेस का हाथ हजारों समर्थकों के साथ थामेंगे बैजनाथ सिंह - Kolaras


कोलारस - बैजनाथ सिंह यादव जिन्हें भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही कांग्रेस में जाने की खबर के बाद नोटिस जारी किया गया था जिसके जबाब में 6 घण्टे के अंदर बैजनाथ सिंह यादव ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा भिजवा दिया और बुधवार की दोपहर भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष सामूहिक रूप से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवायेगे जिस प्रकार कांग्रेसियों के भाजपा में आने से भाजपा कुछ समय के लिये मजबूत दिखाई दी उसके बाद पनपे गुटवाजी का शिकार भाजपा कोलारस विधानसभा में दिखाई दी और आगामी विधानसभा में चुनावों से पहले बैजनाथ सिंह सहित उनके परिवार के सदस्य एवं हजारों भाजपाईयों के द्वारा कांग्रेस में बुधवार को सदस्यता लेने की जानकारी समर्थकों द्वारा दी गई है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंधिया समर्थक माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव अलावदी ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पद से मंगलवार 13 जून को  दिया इस्तीफा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति वैजनाथ सिंह यादव के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पद से इस्तीफा देने से एक दिन पूर्व यादव को भाजपा कार्यालय से सोमवार 12 जून को कारण नोटिस जारी किया गया था जिसके संबंध पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बैजनाथ सिंह यादव द्वारा भाजपा कार्यालय से प्राप्त नोटिस के संबंध में अपना जबाब प्रस्तुत करते हुये साफ शब्दों में लिखा कि वह भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हॅू और मेरा इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुये सम्पूर्ण दायित्वों से मुक्त किया जावें भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा पार्टी छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था बैजनाथ सिंह यादव ने 6 घंटे के अंदर जवाब में भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म