शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 172.47 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है जबकि शिवपुरी शहर में अभी तक 296 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 137.98 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 296 मि.मी., बैराड़ में 80 मि.मी., पोहरी में 125.30 मि.मी., नरवर में 119 मि.मी., करैरा में 165.30 मि.मी., पिछोर में 164 मि.मी., कोलारस 197 मि.मी., बदरवास में 299.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 106 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।