कोलारस - कोलारस में आज 13 अगस्त को हर_घर_तिरंगा’ अभियान के तहत नगर परिषद कोलारस द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजित कर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा में यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष देशपाल सिंह राजावत, जगदीश जादौन, पार्षद भानु जाट, मंडल महामंत्री दीपक जैन, मंडल उपाध्यक्ष राम सडैया, पार्षद संदीप चंदेल सहित भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिकगण, छात्र छात्राएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व निकाय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Tags
Kolaras