चरित्र के संदेह पर पत्नि की नाक काटने वाले पति राजेश एवं उसके दोस्त सलीम खांन को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार भेजा जेल - Shivpuri



शिवपुरी - चरित्र के संदेह पर पत्नि की नाक काटने वाले पति राजेश आदिवासी एवं उसके दोस्त सलीम खांन को थाना सतनवाडा पुलिस के द्वारा 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 17.09.2025 को फरियादिया आरती आदिवासी पत्नी राजेश आदिवासी निवासी आदिवासी बस्ती बेयर हाऊस के पीछे सतनवाडा कलां थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरा पति मेरे चरित्र पर शंका करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 16.09.2025 की रात्रि समय 10.00 बजे के करीब मेरा पति राजेश आदिवासी अपने दोस्त सलीम खांन के साथ घर पर आया तथा मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा मेरे पति राजेश के दोस्त सलीम खांन ने मुझे पकडा और मेरे पति ने दांत से मेरी नाक काट दी जो कटकर अलग हो गयी। फिर मेरा पति और उसका दोस्त सलीम खांन दोनों घर से भाग गये जिस पर आरोपीगणों के खिलाफ अपराध क्रमांक 138/25 धारा 296,115 (2), 351(3), 118 (1), 118 (2), 3 (5) बीएनएस, 3 (1) द, ध, 3 (2) (व्हीए) एससीएसटी एक्ट का पंजीबध्द किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा उक्त अपराध में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत एवं स्टाफ को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी राजेश आदिवासी पुत्र स्व. बादाम आदिवासी आयु 25 साल एंव सलीम खांन पुत्र नूर खांन आयु 35 साल निवासीगण आदिवासी बस्ती बेयर हाऊस के पीछे टपरिया में छिपे हुये है। सूचना पर हमराही फोर्स की मदद से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 19.09.2025 को माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष जे. आर. पर पेश किया गया।

सराहनीय योगदान- उक्त सराहनी कार्य में थाना प्रभारी सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत, सउनि बृजेन्द्र कुमार पाठक, प्र.आर.695 निरंजन सिंह गुर्जर, आर. 619 पवन कुमार, आर. 1164 शिवराज धाकड की सराहनीय भूमिका रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म