40 स्वास्थ्य संस्थाओं पर स्वास्थ्य शिविरों में साढ़े पांच हजार रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 32 का हुआ अल्ट्रासाउंड तथा 14 ने किया रक्तदान - Shivpuri



शिवपुरी - स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिनारा सहित 40 स्वास्थ्य संस्थाओं पर स्वास्थ्य शिविरों में आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े पांच हजार महिला-पुरूषों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। पिछोर में 2 गंभीर रक्ताल्पता से ग्रसित महिलाओं को तत्काल रक्त चढ़ाया गया वहीं 32 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। 14 समाजसेवियों ने रक्तदान किया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक प्रीतम लोधी ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल, रामकृष्ण पाराशर धुआधार, मंडल महामंत्री मुकेश पंसारी, विधायक प्रतिनिधि गौरव मिश्रा, पार्षद आशीष चौधरी, पार्षद श्रीमती पूनम सोनी, एवं रमेश प्रगति जी रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.बृजेश शर्मा, और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर हर्षवर्धन पुरोहित का विशेष योगदान रहा।  शिविर में कुल ओपीडी 475 रही, 32 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए, 14 समाजसेवियों ने रक्तदान किया, 10 क्षय रोगियों को फूड बास्केट तथा 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। 

इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिनारा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने शुभारंभ किया। जिसके बाद 204 महिला पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला मुख्यालय से गए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया। जिसमें महिलाओं की संख्या 166 रही, 88 वृद्धों, नाक कान गले के 10 रोगियों, मेडिसिन चिकित्सक ने 25, दंत रोग चिकित्सक ने 15, क्षय रोग चिकित्सक ने 6, नेत्र रोग चिकित्सक ने 13, शिशु रोग विशेषज्ञ ने 19 रोगियों का परीक्षण कर उपचारित किया। शिविर में 150 हितग्राहियों का एचवी परीक्षण किए गए। शिविर के आयोजन में सीबीएमओ डॉ रोहित भदकारिया और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म