कोलारस - शासन और स्कूल शिक्षा विभाग क़े नियमानुसार जो भी लोकसेवक नियुक्त होता उसी अनुरूप निर्धारित आयु उपरांत शासकीय सेवा से मुक्त भी किया जाता है इसी क्रम में विकास खंड कोलारस संकुल कन्या कोलारस अंतर्गत संचालित शास.एकीकृत मा. वि. सोनपुरा में पदस्थ राम लखन खाखा का जो सन 1998 में शिक्षाकर्मी क़े रूप में पदस्थ हुये थे। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न प्रक्रियाओ से गुजरने क़े पश्चात 31 अगस्त क़ो प्राथमिक शिक्षक क़े रूप में 62 बर्ष उपरांत सेवानिवृत्त हुये है। इसी उपलक्ष में शा. मा. वि. सोनपुरा शाला स्टॉफ जिसमे सीमा भार्गव, प्रा शि व बृजेश कुशवाह अथिति शिक्षक द्वारा व संकुल स्टॉफ क़े सहयोग से संकुल कार्यालय में सेवानिवृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति क़े रूप में रामलखन खाखा, विशिष्ट अथिति, संकुल प्राचार्य विवेक महेंद्रा, अथिति पुरुषोत्तम तिवारी (स. ग्रेड -2) रहे। कार्यक्रम का संचालन आर एल ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती क़े चित्र पर फूल मालाओ व दीप प्रज्ज्वलन क़े साथ हुआ। संकुल प्राचार्य विवेक महेद्रा द्वारा शॉल व श्रीफल भेंट कर विदाई दी। साथ में उपस्थित शिक्षकगणों जिसमे अभिषेक जैन,अविनाश जैन, राम कुमार नामदेव, राजवीर यादव जगदीश सैन, ब्रजेश अर्गल, दीपा शर्मा, चेतना शर्मा,दिनेश यादव,गोपाल मेहता,सुमन भार्गव, सपना नामदेव, ओमप्रकाश जाटव, सुल्तान यादव सहित अन्य शिक्षक उक्त विदाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर फूल मालाओ से रामलखन खाखा क़ो ससम्मान प्रशासकीय रीति रिवाज क़े माध्यम से विदाई दी।
Tags
Kolaras