01 नबम्बर को निकेलगी भव्य प्रभातफेरी,तैयारियों को लेकर हुई बरचुअल बैठक - MP News



मध्‍यप्रदेश के अशोक नगर में आगामी 01 नबंवर 2025 शनिवार को देवोत्थान(देवप्रबोधनी) एकादशी को अशोक नगर में  अक्षरपीठ द्वारा प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी मङ्गल प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर अक्षरपीठ द्वारा तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है,आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओ की एक बरचुअल बैठक शुक्रवार रात्रि आयोजित की  गई जिसमें प्रचार प्रसार,वाद्य यंत्र वादक,मार्ग व्यवस्थापक आदि के सम्वन्ध में चर्चा कर व्यवस्थाएँ के बारे में।विस्तार से चर्चा की।



गौरतलब है कि धार्मिक संस्था अक्षरपीठ पं. कैलाशपति के नेतृत्व में पिछले 34 बर्षो से यह आयोजन कर रही है,जो अब भव्य रूप लेकर जिसमे नगर के अलावा आसपास के श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में सम्मिलित होते हैं,देवोत्थान एकादशी पर अशोक नगर की भोर वृंदावन व अयोध्या सरीखी जान पड़ती है घर घर रंगोली,दीपमालिकाएँ सजाई जाती है,कार्तिक व्रती माताएं बहिनें दीपक कलश लेकर मङ्गल प्रभातफेरी में सम्मिलित होकर "श्रीराम जय राम जय जय राम" नाम संकीर्तन करती हुई पूरे वातावरण को दिव्यता प्रदान करती हैं।

सभी ने समस्त श्रद्धालुओ से मङ्गल प्रभातफेरी में सम्मिलित होने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म