कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने स्वागत भाषण के साथ अतिथि परिचय कराया तथा राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा मंचाशीन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर एवं वैच लगाकर स्वागत किया। बीएमएस के जिला महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा संघ की गीत का सामूहिक गान कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के समरसता प्रमुख अजमेर सिंह यादव, दिलीप शर्मा, विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष शत्रुघन सिंह तोमर, कौशल किशोर श्रीवास्वत
राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना शर्मा, बीएमएस की हरभजन कौर, मंजू धाकड़ भी मंचाशीन थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। संघ द्वारा द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को प्रदेश स्तर पर रखा गया है जिनका शीघ्र निराकरण प्रदेश सरकार करने जा रही है। राज्य कर्मचारी संघ के पदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना एवं संघ द्वारा किए गये कार्यों के वारे में जानकारी देते हुये कर्मचारियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हुये प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने पर जोर दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों को पूर्ण सुबिधा देने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए बचनवद्ध है तथा शीघ्र ही कर्मचारियों की प्रमुख मांगों का निराकरण किया जाएगा। शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने मंच से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार की योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन एवं शत् प्रतिशत सफलता की नीव हैं उनको अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ देश हित को सर्वोपरि रखते हुए करना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा उनकी समस्याओं के निराकरण का कोई अवसर नही छोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को कार्यवाहक जिला सचिव राजकुमार सरैया, सह संयोजक अरविन्द सरैया, उमाशंकर चैरसिया, सुनील गुप्ता, ब्रजेन्द्र भार्गव, राजीव पुरोहित, संजय पाराशर द्वारा अंग वस्त्र पहनाए गये। मंच का संचालन महावीर मुदगल एवं राजकुमार सरैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एवं अंत में ब्लाॅक एवं तहसील के अध्यक्ष, सचिव एवं कोशाध्यक्ष के पदीय दायित्वों के बोध सम्मान के साथ सभी का आभार राज कुमार सरैया द्वारा प्रकट किया गया। राज्य कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारी संघों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कोशाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थित रही एवं राज्य कर्मचारी संघ की शिवपुरी जिले की सभी तहसील एवं ब्लाॅक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित हुए जिनमें पोहरी से अमरसिंह कुशवाह, संजय त्रिवेदी, भंवर सिंह धाकड़, मुकेश वघेल, दीपक राठौर, पुरूषोत्तम अंगोलिया, निकहत सिद्वकी, बैराड़ से चन्द्रभान सिंह यादव, दिलीप धाकड़, राजेश सैन, नरवर से उमाशंकर चैरसिया, पातीराम पाल, बृजमोहन सिंह नरवरिया, हर नारायण झा, वीरेंद्र गुर्जर, कल्लू ओझा, मुलायम सिंह कुशवाहापिछोर से सुनील गुप्ता, अजब सिंह लोधी, अनिल गुप्ता वीरेंद्र कोली और रमेश कुशवाह, खनियाधाना से राजेश देव पाण्डेय, खेमचन्द्र कोली, करैरा से महेश लोधी, दिलीप कुशवाह, धीरज यादव, महेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता हरिकृष्ण रावत, बदरवास से गोविन्द अवस्थी, रन्नौद तहसील से राकेश सोनी, कोलारस से इंद्रजीत वर्मा, बृजमोहन रावत, बृजेश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। राज्य कर्मचारी संघ द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया है।
