शिवपुरी - सायबर सेल शिवपुरी द्वारा फरियादी के 90000/-रुपये की राशि गलत ट्रांसफर होने से तुरन्त कार्यवाही कर उक्त राशि को सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध मे प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में दिये गये निर्देशो के पालन में एंव अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत क्र. 22108250022714 दिनांक 03.08.2025 पर संज्ञान लेते हुये शिकायत में फरियादिया द्वारा परिचित व्यक्ति की यूपीआई आई डी की जगह उसी नाम के दूसरे अज्ञात व्यक्ति को गलत ट्रांसेक्शन हो जाने की शिकायत की गई थी, जिस पर सायबर सेल शिवपुरी द्वारा संबंधित खाता धारक व उसकी बैंक से संपर्क किया गया जहाँ खाता धारक द्वारा पुलिस के समझाने पर सहयोग कर उक्त सम्पूर्ण राशि 90000/- वापिस करने हेतु अपनी बैंक को लेख कर दिया गया जिसे सायबर सेल शिवपुरी द्वारा बैंक से पत्राचार कर उक्त राशि फरियादी को सफलतापूर्वक वापिस कराई गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
सरानीय भूमिका- सायबर सेल प्राभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि. अजय पाल, कार्य.प्र. आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. मानवेन्द्र गुर्जर।
सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है-
➡️फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
➡️किसी भी फोन कॉल संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी फोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।
➡️अक्सर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आले रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में हमें इन ईमेल और गैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।
➡️अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।
➡️ओटीपी साझा न करें।
नोट- सायवर खाईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी मायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमथर 1930 पर दे।
Tags
shivpuri