भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार की नई टीम में घोषित, आठ-आठ उपााध्यक्ष एवं मंत्री, तीन महामंत्री - Guna

 


सिंधिया समर्थकों का दबदबा, 9-10 महीने बाद घोषित हुई कार्यकारिणी

गुना - लगभग नौ से दस महीने बाद भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने अपनी कार्यकारिणी गठित की है जिसमें आठ-आठ उपाध्यक्ष एवं मंत्री तथा तीन महामंत्री बनाए गए हैं हालांकि कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों का दबदबा साफ देखा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी गुना जिला संगठन में नई ऊर्जा और टीम भावना को मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति के साथ की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों के साथ आगामी चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

जिसमें जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी रविन्द्र रघुवंशी (टिल्लू), संतोष धाकड़ और चन्द्रप्रकाश अहिरवार को दी गई है। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में गिर्राज भार्गव, प्रबलप्रताप सिंह, महेन्द्र किरार, शिवपाल परमार, सुशील दहीफले, जगदीश मीना, गायत्री भील और गोमती ओझा को दायित्व सौंपा गया है। 

जबकि जिला मंत्री के रूप में कुसुमलता कुशवाह, रुद्रदेव सिंह, कृष्ण भोला सोनी, अनिल जैन रुपश्री, सुनीता बंजारा, वीरबहादुर यादव, उमा लोधी और आशा महावीर शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष मोहित नामदेव, सह कोषाध्यक्ष राजेश साहू, कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र जीत सिंह, सह कार्यालय मंत्री बृजनारायण शर्मा, शंभू सेन, मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव एवं सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर को बनाया गया है।  ~सीताराम नाटानी (ईएमएस)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म