शिवपुरी जिले से 18वी बटालियन S.A.F. शिवपुरी को मिला गौरव – दो पुलिस कर्मचारी डीजी डिस्क सम्मान से सम्मानित - Shivpuri



शिवपुरी - पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं, एवं स्वच्छ अभिलेख के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc) से सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों की घोषणा की गई थी।

इस वर्ष घोषित सूची में शिवपुरी जिले से 18वी बटालियन S.A.F. शिवपुरी के दो कर्मचारियों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया।

सम्मानित कर्मचारी – :

01. श्री गिरजेश सिंह रघुवंशी, आरक्षक 18वी बटालियन S.A.F. शिवपुरी

02. श्री विजय सिंह वर्मा, आरक्षक 18वी बटालियन S.A.F. शिवपुरी

इन कर्मचारियों ने अपने अभी तक के सेवाकाल में उत्कृष्ट कर्तव्य पालन और अनुशासन का परिचय दिया है। उनके इसी योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व इन दोनों कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है, जो संपूर्ण शिवपुरी जिले के पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है।

सम्मान समारोह विवरण :

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (डी.जी.सी.आर.) माह मई 2024” के चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को दिनांक 29.10.2025 को दोपहर 12 बजे पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

यह अलंकरण समारोह पुलिस ऑफिसर्स मैस, भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें  18वी बटालियन S.A.F. शिवपुरी के उक्त दोनों कर्मचारी श्री गिरजेश सिंह रघुवंशी, आरक्षक एवं श्री विजय सिंह वर्मा,आरक्षक  को श्रीमान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।


“यह सम्मान पूरे शिवपुरी पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रतीक है। इस उपलब्धि से समस्त पुलिस बल को प्रेरणा मिलेगी कि वे भी अपने कार्यों को समर्पण एवं निष्ठा के साथ करें।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म