रन्नौद - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 169/25 मे अपहृता को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी अतुल केवट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।
दिनाँक 23.10.2025 को फरियादी उम्र 42 साल निवासी ग्राम टोकनी ने अपनी लडकी उम्र 15 वर्ष के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 169/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम भेजकर ग्राम मोहराई थाना इंदार से आज दिनाँक 27.10.2025 को अपहृता को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी अतुल केवट निवासी ग्राम बेदमऊ को गिरफ्तार किया गया है।
सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, प्रआर 733 प्रदीप गुर्जर, आर. 191 वकील गुर्जर, म.आर. 457 कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही है।
