मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी से लाड़ली बहनों के खाते में 1857 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित - Guna



गुना - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की बहनों से किये हुये वादे को पूरा करते हुये इस माह उनके खाते में 1500 रूपये की बड़ी हुई राशि अंतरित की राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गयी।


जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्‍ट्रट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय उपस्थित लाड़ली बहनों द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाईव संबोधन को देखा एवं सुना गया इस दौरान गुना जिले की 02 लाख 28 हजार 539 लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से कुल 33,73,19,500/- (तैतीस करोड़ तेहत्‍तर लाख उन्‍नीस हजार पांच सौ रूपये) की राशि अंतरित की गयी। 

इस दौरान कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अब्‍दुल गफ्फार, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग गुना दिनेश कुमार चंदेल सहित लाड़ली बहनें उपस्थित थी - सीताराम नाटानी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म