समाज मे होने बाली यौन शोषण एवं जेंडर असमानता के विषय पर नगर रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण - Shivpuri



शिवपुरी - पुलिस कण्ट्रोल रुम शिवपुरी मे पुलिस एवं कदम जन विकास सोसायटी द्वारा समाज मे होने बाली यौन शोषण एवं जेंडर असमानता के विषय पर नगर रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शहर शिवपुरी के थाना कोतवाली, देहात एवं थाना फिजिकल के नगर रक्षा समिति सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में आज दिनांक 12/11/2025 को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कर नगर रक्षा समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन मे श्रीमती अनुपम साहू कदम जन विकास सोसायटी द्वारा जिम्मेदार मर्दानगी अभियान अंतर्गत समाज में हो रही यौन हिंसा एवं जेंडर असमानता के विषय पर प्रशिक्षित किया गया तथा उपस्थित नगर रक्षा समिति सदस्यों को महिला व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा व उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया उक्त कार्यक्रम में संजीव मुले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अनिल कवरेती रक्षित निरीक्षक शिवपुरी श्रीमती अनुपम साहू कदम जन विकास सोसायटी श्रीमती ममता गुप्ता वी.एस.डब्ल्यू.ओ. एवं नगर रक्षा समिति के 30 सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म