56 लाख की अवैध मादक पदार्थ स्‍मैक के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Shivpuri

 



शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना अमोला पुलिस एवं थाना करैरा पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ स्मैक 280 ग्राम कीमती 56 लाख रुपये एवं एक मोटर साईकिल कुल मशरुका 56 लाख 50 हजार रुपये का जप्त कर आरोपी नीलेश लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये संपूर्ण प्रदेश में एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द कुमार सक्स ेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौड द्वारा नशे के करोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने को अपनी पहली प्राथमिकता रखते हुये सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थों की क्रय-विक्रय करने वालों एवं अपराधी, गुण्डों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर सतत कार्यवाही की जा रही है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में दिनांक 14.11.2025 को थाना प्रभारी अमोला उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता एवं चौकी प्रभारी अमोलपठा उप निरीक्षक अभिमन्यु राजावत को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो काले से रंग का जीन्स व काले से रंग की सर्ट पहने है रामकुढ़ी मंदिर के पास पुलिया मारका सहराना के पास मे अवैध स्मैक बेचने के लिये मोटर सायकल से कहीं से आया है और स्मैक लिये हुऐ खड़ा है।


मुखविर सूचना पर से शिवपुरी पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन लिया एवं थाना अमोला व थाना करैरा की संयुक्त पुलिस टीम बानाकर मौके पर टीमों को रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को देखा और उसे पकड कर पूछताछ की गयी, जिसमे उसने अपना नाम नीलेश लोधी पुत्र राधेलाल लोधी उम्र 26 साल निवासी सिरसौद थाना अमोला जिला

शिवपुरी का होना बताया जिसके कब्जे से 280 ग्राम स्मैक कीमती 56 लाख रुपये एवं एक मोटर सायकल कीमती 50 हजार रुपये की इस प्रकार कुल मशरुका 56 लाख 50 हजार रुपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोप के विरूद्ध अपराध क्रमांक 256/25 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय शिवपुरी मे पेश कर जेल दाखिल कराया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की गयी आरोपी के तार अन्य राज्य से जुडे होना पाये गये, जिसके संबध में आरोपी के आपराधिक नेटवर्क के संबध में अनुसंधान किया जा रहा है।


आरोपी के पूर्व का आपराधिक रिकार्ड :- अप.क्र. 175/2021, 86/2024 धारा 324,323,294,506,34 ता.हि., 294,323,324,506,34ता.हि. के तहत आपराध पंजीवद्ध है। 

सराहनीय भूमिका :- कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी अमोलपठा उनि अभिमन्यु राजावत, प्रआर. भजनलाल, प्र.आर. शेर सिंह गौर, आर. राधे जादौन, आर. रामनरेश राठौर, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. हीरेन्द्र प्रताप सिंह, आर. अतर सिंह, आर. चालक मोहित शर्मा, आर. चालक हरीश जाट, आर. नीतेन्द्र सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आरजसवंत सिंह, आर. नीरज कुमार, आर. मनोज यादव, आर. मतसेन्द्र गुर्जर, आररामअवतार गुर्जर, आर. हरेन्द्र गुर्जर, आर. हुकुम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म