जिला चिकित्सालय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक - Guna



अस्पताल में स्वच्छता एवं एंबुलेंस सेवा को और मजबूत करने दिए निर्देश

गुना -  जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और उन्नत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज जिला चिकित्सालय के रेडक्रॉस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की। 

बैठक की शुरुआत 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा से हुई कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एंबुलेंस पूर्णत: वर्किंग कंडीशन में रहें, वाहनों में स्टेपनी उपलब्ध हो तथा ड्राइवर का व्यवहार मरीजों और परिजनों के प्रति श्रेष्ठ हो उन्होंने सभी संचालित वाहनों का एक डैशबोर्ड तैयार कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म