कोलारस - मध्य प्रदेश। कोलारस क्षेत्र में एक डिस्कवर बाइक चालक क्रमांक mp33mg7961 की घोर लापरवाही के चलते दो शिक्षक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। यह घटना कोलारस के सिंगराई पेट्रोल पंप के ठीक सामने 11 नवंबर को हुई, जिसमें शिक्षक गजेंद्र गोलिया को गंभीर चोटें आई हैं उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत ग्वालियर रैफर किया गया।
लापरवाही बनी दुर्घटना का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिस्कवर बाइक चालक की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई शिक्षक गजेंद्र गोलिया को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं, और सूत्रों के मुताबि, आज भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने दर्ज कराई FIR
हादसे के बाद शिक्षक के परिजनों ने तीन दिन तक उनके इलाज में जुटे रहने के बाद, 14 नवंबर को कोलारस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। परिजनों ने लापरवाह बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
FIR दर्ज होने के बाद, कोलारस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही लापरवाह बाइक चालक की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी