कन्या उमावि में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती - Badarwas



जल, जंगल, जमीन संरक्षण के लिए जीवन भर लड़े बिरसा मुंडा

रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - जल, जंगल, जमीन के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी और आदिवासी समाज के जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर विद्यालय स्टाफ द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वरिष्ठ शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से जाना जाता है।उन्होंने जल,जंगल,जमीन के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी और आदिवासी अस्मिता को नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम में इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, उदय सिंह रावत, शशि गुप्ता, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, हरवीर यादव, निर्मला शर्मा, दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, दीपिका चतुर्वेदी, नावेद अली, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म