कोलारस - कोलारस परगने के हजारों युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाली जीटी (ग्लॉवल ट्रेडिंग) कम्पनी के द्वारा की गई ठगी के शिकार कुछ लोगो ने सामने आकर कोलारस एसडीएम कार्यालय, कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा एवं नये थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के सामने धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत भुगतान स्थानांतरण के प्रमाण के साथ रखी थी इस पर कोलारस के नये थाना प्रभारी गुर्जर ने विवेचना उपरांत प्राप्त शिकायत के आधार पर ठगी के शिकार हुये कुछ लोगो के नाम एवं मोबाईल नम्बर सहित कोलारस पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत फरियादी दुर्गेश ओझा निवासी संतफार्म कॉलोनी की शिकायत पर आरोपीगण लक्ष्मीनारायण धाकड़, राजू धाकड़, वीरेन्द्र उर्फ वीरू धाकड़ के विरूद्ध ठगी करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कोलारस पुलिस ने प्रारम्भ कर दी है।
कोलारस के अन्य लोग राहुल केवट ने दिनांक 07.08.2025 को उनके द्वारा भेजी गई फर्जी जीटी कम्पनी की लिंक के माध्यम से अपने मो0न0 9399099418 से 16800 रुपये की आईडी खोली थी जिसमें उसे भी 608 रुपये प्रतिदिन आते थे ।
इसी तरह शिवा आदिवासी नि0 जगतपुर द्वारा मो0न0 9301198530 से 5300 रुपये की आई.डी., रक्षा ओझा ने मो0न0 9826572334 से 16800 रुपये की आईडी, रामसखी ओझा ने मो0न0 7509712750 से 16800 रुपये की आईडी, मेघा ओझा ने मो0न0 9201757426 से 16800 रुपये की आईडी, कृपा ओझा ने मो0न0 9202227961 से 16800 रुपये की आईडी, मुकेश ओझा ने 7000642673 से 16800 रुपये की आईडी, राजेश ओझा ने मो0न0 8269143929 से 16800 रुपये की आईडी, डिम्पल ओझा ने मो0न0 6263368508 से 16800 रुपये की आईडी , रिंकू केवट ने 16800 रुपये की एक आईडी ,नीरज कोली निवासी संतफार्म ने 5300 रुपये की आईडी, मोनू सोलंकी निवासी सरजापुर ने 5300 रुपये की आईडी खोली थी ।
इसी प्रकार लक्ष्मीनारायण धाकड, राजू धाकड, वीरेन्द्र उर्फ वीरु धाकड के द्वारा कोलारस के अन्य लोगों के मोबाईलों पर फर्जी जीटी कंपनी की लिंक के माध्यम से आईडी खुलवाकर हम लोगों से बेईमानी व धोखाधडी पूर्वक पैसे ले लिये उसके बाद लक्ष्मीनारायण, राजू व वीरेन्द्र उर्फ वीरु धाकड ने लिंक बंद कर ली इस प्रकार जीटी नामक फर्जी कंपनी चलाने वाले लक्ष्मीनारायण धाकड, राजू धाकड, वीरेन्द्र उर्फ वीरु धाकड ने हमसे 1,83,900/रुपये बेईमानी व धोखाधडी कर ले लिये है तथा अन्य लोगो के साथ भी इसी प्रकार धोखाधड़ी की है एवं तीनो हमारे साथ धोखाधड़ी कर पैसों को लेकर फरार हो गये हैं लेनदेन के स्क्रीनशाट हम पेश करते हैं जीटी नामक फर्जी कंपनी चलाने वाले लक्ष्मीनारायण धाकड, राजू धाकड, वीरेन्द्र उर्फ वीरु धाकड के विरुद्ध धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध करने की कृपा करें । दिनांक 10.11.2025 हस्ताक्षर हिन्दी दुर्गेश ओझा प्रार्थी दुर्गेश पुत्र सुरेश कुमार ओझा निवासी रेल्वे स्टेशन रोड कोलारस मो0न0 7509712755 उपरोक्त विवरण से जुर्म धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस समय सूचना है कि फरियादी दुर्गेश ओझा पुत्र सुरेश सुरेश कुमार ओझा उम्र 47 साल नि0 रेल्वे स्टेशन रोड कोलारस जिला शिवपुरी ने मय हमराह रिंकू केवट, नीरज कोली, मोनू सोलंकी, शिवा आदिवासी, राहुल केवट के एक टाईप सुदा आवेदन पत्र इस आशय से दिया हैं कि जीटी नामक कम्पनी ने हम लोगों के साथ पैसा लगाकर ज्यादा पैसा देने का प्रलोभन देकर कम्पनी पैसा जमा कराकर फरार हो गई हैं जो धारा 318(4) बीएनएस की परिधि में आने से नकल आवेदन पत्र हस्वजैल हैं कि थाना प्रभारी थाना कोलारस जिला शिवपुरी (म.प्र.) विषय जीटी नामक फर्जी कम्पनी चलाने वाले लक्ष्मीनारायण धाकड, राजू धाकड, वीरेन्द्र उर्फ वीरु धाकड के विरुद्ध धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध करने के संबंध में दुर्गेश ओझा पुत्र सुरेश कुमार ओझा उम्र 47 साल नि0 रेल्वे स्टेशन रोड कोलारस जिला शिवपुरी का निवासी हूँ आज से करीब ढाई माह पूर्व 30.08.2025 को लक्ष्मीनारायण पुत्र पुरषोत्तम धाकड नि0 ग्राम राम राई हाल नि0 संतफार्म कोलारस ने मेरी रेल्वे स्टेशन रोड संतफार्म पर स्थित दुकान को 15000 रुपये प्रति माह के हिसाब से किराये से जी.टी. ग्लोबल ट्रेवल मार्केटिंग लिमिटेड जगतपुर रेल्वे स्टेशन रोड कोलारस के नाम पर ली थी ।
लक्ष्मीनारायण धाकड व इसके मित्र राजू पिता रामगोपाल धाकड नि0 रांछी लुकवासा व वीरेन्द्र उर्फ वीरू पिता भूपत सिंह धाकड नि0 ग्राम मोहरा थाना कोलारस के द्वारा जीटी कम्पनी के पेंपलेट बांटकर जमकर प्रचार प्रसार कर क्षेत्र के हम जैसे निवेशकों को अपने जाल में फंसाकर कम रुपये लगाकर अधिक रुपये प्राप्त करने का लालच दिया गया और इनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम तीनों जीटी कम्पनी का संचालन कर रहे हैं आप लोग इस कम्पनी में पैसे निवेश करें और ज्यादा से ज्यादा लाभ कमायें और यदि कंपनी पैसा नही देती तो आपका पैसा हम वापस करेंगे तथा लक्ष्मीनारायण धाकड, राजू धाकड, वीरेन्द्र उर्फ वीरु धाकड के द्वारा 1800 रुपये की आईडी खोलने पर 60 रुपये प्रतिदिन, 5300 रु. की आईडी खोलने पर 180 रुपये प्रतिदिन, 16800 रुपये की आईडी खोलने पर 608 रुपये प्रतिदिन एवं 47200 रुपये की आईडी खोलने पर 1800 रुपये प्रतिदिन मिलने का लालच दिया तब लक्ष्मीनारायण ने मुझे फर्जी जीटी कंपनी की लिंक भेजी थी तब मैंने लिंक के माध्यम से दिनांक 24/08/25 को अपने मोवाईल नम्बर 7509712755 से 16800 रुपये की आईडी खोली थी जिसका पेमेंट मेरे द्वारा फोनपे के माध्यम से किया था और आईडी पर मुझे 608 रुपये प्रतिदिन मिलते थे।
