कोलारस जनपद पंचायत के नवीन भवन के लिये भूमि के सीमांकन करने पहुंचा प्रशासनिक अमला, कब्जा धारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास - Kolaras



कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत के लिये नवीन भवन निर्माण के लिये ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राजस्व विभाग से करीब 06 बीघा भूमि उपलब्ध कराने का पत्र सौंपा वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भूमि के लिये की गई मांग के पालन में शनिवार की दोपहर कोलारस में बीएसएननल एकचैंज टावर के पास शासकीय भूमि जोकि 5-7 बीघा के करीब खाली भूमि पड़ी हुई थी जिस पर कोलारस के कुछ परिवारों द्वारा बीते कई वर्षो से खेती की जा रही थी।

जब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पटवारियों का दल उक्त शासकीय भूमि का नाप करने पहुंचा तो कई वर्षो से मौजूद कब्जाधारियों ने पटवारियों से जरीब, इंचीटेप खीच कर प्रशासनिक अमले को भगाकर कब्जा धारी करीब 5-6 परिवारों के कुछ सदस्यों ने स्वयं पर तेल डालकर आग लगाने का प्रयास इस उद्देश्य से किया की प्रशासनिक अमला भाग जाये और शासकीय भूमि खाली न करना पड़े किन्तु जब उस संबंध में प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिली तो कोलारस एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं राजस्व अमला उक्त भूमि पर पहुंचे और उन्होंने भूमि की वस्तु स्थिति देख कर उक्त करीब 06 बीघा शासकीय भूमि जिस पर वर्तमान में कब्जा है जिसे जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण हेतु आवंटित किये जाने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी उक्त भूमि आवंटित होने के बाद प्रशासनिक अमला आने वाले समय में कब्जाधारियों से भूमि खाली कराने की कार्यवाही करेंगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म