शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) अंतर्गत मतदान केन्द्रों के बीएलओ कार्यों का पर्यवक्षण करने में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत शा.उ.मा.वि. शिवपुरी भाग संख्या 256 के बीएलओ श्रीपत बघेल द्वारा ट्रेनिंग, मैपिंग एवं अन्य निर्वाचन कार्यों में आपेक्षित रुचि न लेने अनुपस्थित रहने की स्थिति में गंभीर उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Tags
Shivpuri