नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालयों के प्राध्यापकों हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न - Shivpuri


शिवपुरी - नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शिवपुरी द्वारा सत्र 2025-26 से लागू होने वाले शैक्षणिक सुधारों से अवगत कराने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में संपन्न हुई, जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ प्रो. देवेन्द्र सिंह आर्य द्वारा नई शिक्षा नीति के प्रमुख घटकों जैसे डबल मेजर प्रणाली, क्रेडिट आधारित शिक्षा व्यवस्था तथा अकादमिक लचीलापन (एकेडमिक फ्लेक्सिबिलिटी) पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही डॉ. मीनू पांडे ने ‘स्वयं पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने नई प्रणाली के कार्यान्वयन से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिन पर विशेषज्ञों ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में शिवपुरी जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय महाविद्यालय करैरा सहित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय शिवपुरी, श्रीकृष्णा कॉलेज बदरवास, सिद्धिविनायक कॉलेज नरवर, शिवशंकर कॉलेज बैराड़, महामंडलेश्वर कॉलेज करैरा, केशव महाविद्यालय शिवपुरी एवं मेट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतनवाड़ा के नई शिक्षा नीति प्रभारी प्राध्यापक सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म