मंडी प्रांगण में हुआ भावंतर योजना कार्यक्रम सम्पन्न - Shivpuri

शिवपुरी -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गुरूवार को राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में भावांतर योजना की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया गया इसी क्रम में तहसील स्‍तर पर पोहरी मंडी प्रांगण में हुए तहसील स्‍तरीय कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, मंडल अध्यक्ष आसुतोष जैमनी, महामंत्री शिखर जैन, एसडीएम अनुपम शर्मा, सचिव विजय सिंह मीणा, पप्पू जादौन एवं मंडी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। 

इस दौरान मुख्‍यमंत्री के लाइव प्रसारण को भी सभी ने देखा और सुना मुख्यमंत्री ने 1 लाख 33 हजार किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि बहनों के हाथ में धन और किसानों के खेत में समृद्धि, यही हमारी संस्कृति का गौरव है। उन्होंने कहा कि देवास के नोट भले ही अर्थव्यवस्था को गति देते हैं, पर किसानों की मेहनत से मध्यप्रदेश की पहचान बनती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जो मातृसत्ता को स्वीकार करता है किसान और जवान दोनों राष्ट्र की शक्ति हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोयाबीन का दाम 5328 रुपए तक पहुंच गया है और गेहूं 2700 रुपए क्विंटल में खरीदा जाएगा उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म