शिवपुरी - एसडीएम अनुराग निंगवाल ने करेरा तहसील में मतदान केंद्र क्रमांक 128 से 250 तक के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और सुपरवाइजर के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने बीएलओ को फॉर्म भरने के निर्देश दिए और उनकी प्रगति की स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि एसआईआर सर्वे के प्रत्येक मतदाताओं को फॉर्म वितरण एवं एकत्र करने में सतर्कता रखे। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर शीघ्र सर्वे करे।
इस दौरान नायब तहसीलदार विजय त्यागी, नगर पालिका अधिकारी गोपाल गुप्ता सहित, मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।
Tags
Shivpuri