2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने घोषित की संगठन के अध्यक्षों की घोषणा, 2028 में भाजपा के वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस से जैन प्रत्याषी के बीच मुकावले की संभावना - Kolaras



कोलारस - प्रदेश में भाजपा सरकार को बने हुये दो वर्ष का समय बीत चुका है आगामी वर्ष 2028 मध्य प्रदे में विधानसभा चुनाव होना है उसी की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठनात्मक रूप से ब्लॉक, जिला अध्यक्षों से लेकर कार्यकारणी का विस्तार कर रही है कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जातिगत समीकरण साधने का भी प्रयास कर रही है कांग्रेस द्वारा घोषित की जा रही कार्यकारणी कितने हद तक सरकार का विरोध अथवा गलत नीतियों को जनता को बताने में कामयाव हो पाती है उसी का लाभ एवं नुकसान का अनुमान चुनावों में दिखाई देगा वर्तमान में कांग्रेस द्वारा बीते रोज मंगलवार को कांग्रेस द्वारा शिवपुरी जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है।

कांग्रेस पार्टी के नवान्तुक जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा शिवपुरी जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है उनमें कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष वलभद्र धाकड़, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष के अर्जुन इकलौदिया, खरई उप ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय उर्फ सोनू शर्मा कूड़ाजागीर, रन्नौद उप ब्लॉक अध्यक्ष विजय उर्फ मोनू रघुवंषी खरैह वाले को मिलाकर कोलारस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा चार ब्लॉक एवं उप ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को की गई है कांग्रेस सिंधिया के जाने के बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कमजोर नजर आ रही है देखना है कि नये ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा आगामी विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को कितना लाभ दिला पाते है सूत्र बताते है कि भाजपा से वर्तमान विधायक तो कांग्रेस से जैन के बीच हो सकता है 2028 का विधानसभा चुनाव की संग्राम।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म