समाज के मार्गदर्शक होते है बुजुर्ग :- पूर्व नपं अध्यक्ष शिवहरे - Kolaras



कोलारस - बीते दिन नगर परिषद कोलारस द्वारा बनाए गए वाचनालय भवन नदी पंप पर समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पेंशनर दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे,विशिष्ट अतिथि पेंशनर संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश श्री वास्तव शामिल हुए कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प माल्यार्पण किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रांतीय सचिव पेंशन संघ वी के गोयल ने  की । एवं मंच का संचालन पेंशनर संघ के सचिव राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया

 कार्यक्रम में रविंद्र शिवहरे ने कहा कि बुजुर्ग लोग समाज के मार्गदर्शक होते हैं बुजुर्ग अनुभव की खान है इनकी बताएं रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति जीवन में कभी धोखा नहीं खा सकता उनके अनुभवों का हर कदम पर मार्गदर्शन लेकर लाभ उठाना चाहिए जिस समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान होता है वही समाज आगे तरक्की करता है। और कहा कि यह दिन मैंने मेरे पूजनीय पिताजी को समर्पित किया है में बहुत ही भाग्यशाली हूं ,मुझे इस दिन पिता के समान बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है,कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने समस्त सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी व बुजुर्गों को फूल माला पहनाकर और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।


इस अवसर पर पेंशनर संघ के तहसील अध्यक्ष बीएस चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र रिजाले, राधा कृष्ण भार्गव,के एन भार्गव,कुलदीप सिंह चीमा,भगवान दास वैश्य,बृजमोहन जाट, रमन बिहारी सक्सेना आदि रिटाय पेंशनर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म